चक्रवाती तूफान 'दित्वा' का दिखेगा असर! इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट

punjabkesari.in Sunday, Nov 30, 2025 - 06:28 AM (IST)

नेशनल डेस्कः मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि तटीय श्रीलंका और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान दित्वा (Ditwah) की वजह से अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश होने वाली है।

कहां-कहां होगी भारी बारिश?

  • तमिलनाडु:
    30 नवंबर से 1 दिसंबर तक भारी बारिश।
    30 नवंबर को कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश की आशंका।

  • आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा:
    1 दिसंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश, जो 2 दिसंबर तक जारी रह सकती है।

  • तेलंगाना:
    1 दिसंबर को भारी बारिश का अनुमान।

उत्तर-भारत में गिर जाएगा तापमान

IMD के मुताबिक, अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2–4 डिग्री तक नीचे जा सकता है। इसके बाद मौसम स्थिर रहेगा। पूर्वी और उत्तर-पूर्व भारत में तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन तीन दिन बाद वहां भी पारा 2–3 डिग्री तक गिर सकता है।

गुजरात और महाराष्ट्र: तापमान में बदलाव कम रहेगा

  • महाराष्ट्र:
    अगले 24 घंटे तापमान में कोई बदलाव नहीं।
    उसके बाद चार दिनों तक 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव, फिर मौसम स्थिर।

  • गुजरात:
    अगले 24 घंटों में कोई बदलाव नहीं।
    उसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान तापमान 2–3 डिग्री गिर सकता है।

कई राज्यों में कोहरा और शीतलहर

  • हिमाचल प्रदेश:
    30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच कई जगहों पर घना कोहरा।

  • ओडिशा:
    30 नवंबर को सुबह घना कोहरा और शीतलहर चलने की संभावना।

  • पंजाब:
    30 नवंबर से 2 दिसंबर तक कुछ इलाकों में शीतलहर की चेतावनी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News