आतंकी बुरहान की बरसी: पैतृक गांव त्राल में लगाया गया curfew

punjabkesari.in Saturday, Jul 07, 2018 - 01:37 PM (IST)

श्रीनगर: दहशतगर्द बुरहान वानी की दूसरी बरसी के मद्देनजर उसके पैतृक गांव त्राल में सुरक्षा कारणों से curfew लगा दिया गया है। पुलवामा जिले के त्राल गांव के आतंकी बुरहान को वर्ष 2016 में एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। आठ जुलाई को उसकी बरसी पर अलगाववादियों ने त्राल में एक रैली आयोजित करने की घोषणा की है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन ने प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया।


स्थानीय सूत्रों के अनुसा त्राल और उसके आस-पास के कस्बों में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती कर दी गई है। कस्बे की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर नजर रखी जा रही है। रविवार को बुरहान की बरसी है और अलगाववादियों के संयुक्त मोर्चे ने कश्मीर में बंद का आहवान किया है। बुरहान की मौत के बाद 2016 में कश्मीर में काफी तनाव भरा माहौल पैदा हो गया था। आठ जुलाई को उसको मार गिराया गया था और उसके छह महीने तक कश्मीर में हिंसा का माहौल रहा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News