CTET 2026 Exam : बिहार में इन दो केंद्रों पर CTET परीक्षा स्थगित, CBSE ने नई डेट का किया ऐलान

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 06:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: CTET 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के पेपर-2 को लेकर अहम सूचना जारी की है। बिहार के वैशाली जिले (हाजीपुर) में स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी, जिसके चलते बोर्ड को वहां का एग्जाम रद्द करना पड़ा।

CBSE के अनुसार, देशभर में कुल 1803 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे, जिनमें से 1801 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जबकि वैशाली के दो केंद्रों पर अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण परीक्षा नहीं हो पाई।

कौन-कौन से परीक्षा केंद्रों पर CTET पेपर-2 रद्द हुआ?

CBSE ने स्पष्ट किया है कि वैशाली (हाजीपुर) के जिन दो केंद्रों पर परीक्षा रद्द की गई, वे हैं—

  • 125016 – St. John’s Academy, Basmati Nagar
  • 125014 – Lakshya International Academy

इन केंद्रों पर आवंटित अभ्यर्थियों के लिए अब पुनः परीक्षा कराई जाएगी।

CBSE का आधिकारिक बयान

CBSE ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि CTET 2026 का पेपर-2 देशभर के अधिकांश केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। हालांकि, वैशाली (हाजीपुर) के दो केंद्रों पर परीक्षा अपरिहार्य कारणों से नहीं हो सकी। इन केंद्रों के सभी प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 15 दिनों के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। संशोधित कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

री-एग्जाम कब होगा? जानिए लेटेस्ट अपडेट

प्रभावित उम्मीदवारों की पुनः परीक्षा 15 दिनों के भीतर आयोजित की जाएगी, नई परीक्षा तिथि, समय और केंद्र की जानकारी ई-मेल / SMS के जरिए या ctet.nic.in वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अन्य सभी केंद्रों पर हुई परीक्षा पूरी तरह वैध रहेगी, उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

CTET 2026 परीक्षा का संक्षिप्त विवरण

  • कुल पंजीकरण: 25 लाख से अधिक अभ्यर्थी
  • परीक्षा तिथि: 7 और 8 फरवरी 2026
  • परीक्षा मोड: पेन-पेपर (ऑफलाइन)
  • परीक्षा शहर: 132 शहर
  • शिफ्ट टाइमिंग
  • पेपर-1 (कक्षा 1–5):
  • समय: सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे
  • रिपोर्टिंग: 7:30 AM
  • गेट बंद: 9:30 AM
  • पेपर-2 (कक्षा 6–8):
  • समय: दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे
  • रिपोर्टिंग: 12:30 PM
  • गेट बंद: 2:30 PM

एडमिट कार्ड जारी: 5 फरवरी 2026

CBSE ने इस बार परीक्षा में सख्त नियम लागू किए हैं। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी गई और सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News