चौंकाने वाला है इस बेजुबान का ‘कसूर’, तस्वीरें देख आ जाएगा तरस

punjabkesari.in Sunday, Feb 07, 2016 - 05:01 PM (IST)

नई दिल्ली: मुंबई में पिछले कुछ महीनों से बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है, जिसको लेकर लोग अक्सर स्थानीय प्रशासन से शिकायत करते थे। लोगों का कहना है कि बंदर उनके घर का खाना चुरा ले जाते हैं। घरों की तकिया आदि भी फाड़ देते है। बंदरों की हरकतों से मुंबई के सेंट्रल जिला के आसपास आम जन जीवन बेहाल है। 

ऐसे में बीते शुक्रवार कुछ पेशेवर बंदर पकडऩे वालों की मदद से पूरा प्लान बनाया गया। बंदर पकडऩेे के लिए एक पिंजरा लाया गया और उसमें अंगूर आदि रखे गए है। इसे बाद एक शख्स को उन बदंरो को दांत दिखाने के लिए खड़ा किया गया। कहा जाता है कि बंदर के दांत दिखाने पर जो नकल की जाती है उससे वह काफी चिढ़ता है। ऐसे में जैसे ही करीब 3 या 4 बंदर वहां आसपास आए उनमें से एक बंदर लोगों के बिछाए जाल में फंस गया। 

इसके बाद गुस्‍साए लोगों ने उस बंदर के दोनों हाथ पीछे करके बांध दिया है और पैरों में रस्‍सी बांधी गई। जिससे अब ये बेजुबान काफी परेशान है। उसका दर्द कोई समझने वाला नहीं है। वह बस अब सबकी ओर मायूस आंखों से देख रहा है। हालांकि महाराष्ट के वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल बंदर पूरी तरह से स्वस्थ हैं और इसे मुंबई के आउट साइड इलाके में छोड़ दिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News