अपराधी को पकडऩे के लिए पुलिस ने लगाया नाका, क्रिमिनल ने कांस्टेबल पर ही चढ़ा दी कार

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 12:18 PM (IST)

जम्मू : जम्मू के बड़ी ब्राहम्णा क्षेत्र में एक अपराधी ने पुलिस कांस्टेबल पर उस समय कार चढ़ा दी जब पुलिस ने उसे पकडऩे के लिए चौक में नाका लगा रखा था। टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसे पकडऩे के लिए छापे मार रही है। वहीं घायल कांस्टेबल को जम्मू के मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है।


जानकारी के अनुसार पुलिस ने विभिन्न अपराधों के तहत आरोपी रफीक को पकडऩे के लिए अभियान चलाया था। आरोपी आई 20 कार लेके जैसे ही बड़ी ब्राहम्णा के सिडको चौक में पहुंचा तो पुलिस को देखकर घबरा गया और उसने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। घासल कांस्टेबल की पहचान राजीव सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस आरोपी को पकडऩे के लिए दबिश दे रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News