Crime News: 17 वर्षीय लड़की ने उठाया खौफनक कदम, कमरे से मिला हस्तलिखित ... नोट

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 03:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की पालम कॉलोनी में 17 वर्षीय लड़की ने अपने घर में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी तरह की साजिश या उसे खुदकुशी के लिए उकसाने का कोई सबूत नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घर से एक नोटबुक बरामद की, जिसमें एक हस्तलिखित सुसाइड नोट था। 

उन्होंने कहा कि जांच के तहत सुसाइड नोट और अन्य चीज़ें जब्त की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि 13 जून को पालम गांव थाने में सूचना दी गई कि लड़की को बेहोशी की हालत में द्वारका के इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान, यह पता चला कि किशोरी ने कथित तौर पर अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और उसके परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिजनों ने साजिश या खुदकुशी के लिए उकसावे का कोई आरोप नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में आत्महत्या के लिए उकसाने या किसी अन्य संदिग्ध परिस्थिति का संकेत देने वाली कोई सामग्री नहीं मिली है। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News