श्रीनगर नगर निगम को पार्षदों ने बना दिया अखाड़ा, डिप्टी मेयर की तोड़ी नाक

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 06:43 PM (IST)

श्रीनगर : श्रीनगर नगर निगम की सामान्य परिषद की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। जुबानी हमलों से शुरू हुआ यह हंगामा इस कदर बढ़ा कि एक पार्षद ने उप महापालिकाध्यक्ष (डिप्टी मेयर) पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया। सोमवार को नगर निगम की सामान्य परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान महापौर जुनैद मट्टु और उप महापालिकाध्यक्ष शेख इमरान के समर्थक किसी बात को लेकर आमने सामने हो गए।


दोनों पक्षों के लोग हाथापाई तक पहुंच गए। इस दौरान एक पार्षद ने उप महापालिकाध्यक्ष पर चाय का कप फेंक कर वार कर दिया। वह कप उनकी नाक पर जाकर लगा। इस वार से नाक पर गहरी चोट पहुंची और नाक से खून बहने लगा। वहां मौजूद पुलिस और अन्य स्टाफ सदस्य आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। अभी इस मामले में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News