मुंबई मंत्रालय में पहुंचा कोरोना वायरस, 4 कर्मचारी पॉजिटिव...दफ्तर 2 दिन के लिए बंद

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2020 - 11:45 AM (IST)

नेशनल डेस्कः जानलेवा महामारी कोरोना वायरस महाराष्ट्र के मंत्रालय में भी पहुंच गया है। मंत्रालय के चार कर्मचारी कोरोना पॉजेटिव पाए गए हैं। इसके बाद अगले दो दिन के लिए मंत्रालय बंद कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के उच्चाधिकारी सीताराम कुंटे ने एक सर्कुलर में कहा कि सैनिटाइजेशन के लिए मंत्रालय 29 और 30 अप्रैल को बंद रहेगा। उन्होने कहा कि लॉकडाउन और कोरोना संकट के चलते वैसे भी मंत्रालय में काफी कम संख्या में कर्मचारी काम कर रहे हैं।

 

बता दें कि मुंबई पुलिस के सिपाही भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब तक कोरोना से तीन सिपाहियों की मौत हो गई। पुलिसकर्मियों के कोरोना की चपेट में आने के बाद मुंबई पुलिस ने 52 साल से ज्यादा उम्र के हैं और जिनका अलग-अलग बीमारियों की वजह से पहले से इलाज चल रहा है या जो 55 साल से ज्यादा उम्र के हैं, उनको छुट्टी पर जाने के लिए कहा है। प्रवक्ता प्रणय अशोक ने बताया कि यह फैसला मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने किया है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से 20 अधिकारियों सहित 107 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। उनमें से अधिकतर मुंबई के हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News