corona: महाराष्ट्र में अब तक 481 डॉक्टर संक्रमित, देशभर में 18 लाख से ज्यादा लोगों को लगी बू्स्टर डोज

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 09:37 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। महाराष्ट्र में अब तक 481 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष डॉक्टर अविनाश दहिफले ने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक कम से कम 481 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इसी बीच जो राहत वाली बात है वो यह कि महाराष्ट्र में केस कम हुए हैं। 

 

मुंबई में घटे कोरोना केस
मुंबई में मंगलवार को लगातार चौथे दिन कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज हुई है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 11,647 नए मामले और 2 मरीजों की मौतें हुईं हैं। जारी आकंड़ों के अनुसार, राज्य में कोरोना के 1,00,523 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिविटी रेट घटकर 11.58 पहुंच गया है। मुंबई में कोरोने से अब तक 16, 413 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में रिकवरी दर 87 फीसदी है।

 

वहीं देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान भी जोरों पर चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 10 जनवरी से शुरू हुए बूस्टर डोज के तहत अब तक 18 लाख से ज्यादा लोगों ने वैक्‍सीन की तीसरी डोज ले ली है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News