कोरोना : 1 व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, 113 नए मामले

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 08:03 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण से दिन प्रति दिन राहत मिलती दिखाई दे रही है। आज केवल 1 व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ा जबकि 13 यात्रियों सहित 113 नए मामलों की भी पुष्टि हुई। अब तक जम्मू संभाग से 712 और कश्मीर संभाग से 1199 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 1911 पहुंच गया है। श्रीनगर में 451, बारामूल्ला में 172, बडग़ाम में 111, कुपवाड़ा में 94, पुलवामा में 88, अनंतनाग में 84, बांदीपुरा में 61, गांदरबल में 46, कुलगाम मे 53, शोपियां में 39 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 365, ऊधमपुर में 57, राजौरी में 55, डोडा में 64, कठुआ में 50, किश्तवाड़ में 22, साम्बा में 39, पुंछ में 24, रामबन में 21 और रियासी में 15 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।

 
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस की 41,12,373 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 39,89,722 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 9,62,197 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 33,663 लोगों को रखा गया है और 1,768 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 32,235 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 8,92,620 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 
जम्मू कश्मीर में अब तक 1,22,651 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 50,813 जम्मू संभाग और 71,838 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1,768 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 868 और कश्मीर संभाग में 900 मामले एक्टिव हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 1,18,972कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 49,233 और कश्मीर संभाग से 69,739 रोगी ठीक हुए हैं। आज 355 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 186 और जम्मू संभाग से 169 लोग स्वस्थ हुए हैं। 


डोडा, साम्बा, रामबन और रियासी से नहीं आया कोई नया मामला
आज सबसे अधिक 42 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू जिले से 35 मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 1, बडगाम में 7, कुपवाड़ा में 5, पुलवामा में 4, अनंतनाग में 2, बांदीपोरा में 3, गांदरबल में 1, कुलगाम में 1, शोपियां में 1, ऊधमपुर में 5, राजौरी में 2, कठुआ में 2, किश्तवाड़ में 1 और पुंछ में 1 कोरोना पाजिटिव मामला सामने आया है। आज कश्मीर संभाग से 67 और जम्मू संभाग से 46 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। कुल 113 मामलों में से 13 यात्री व 100 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। आज डोडा, साम्बा, रामबन और रियासी से कोई भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया है। 


जम्मू कश्मीर
1,22,651 कुल केस
1,768 एक्टिव केस
1,18,972 ठीक हुए
1911 मौतें 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News