जिन संसदीय क्षेत्रों से गुजरी राहुल गांधी की यात्राएं, कांग्रेस को वहां मिली 41 सीटों पर जीत

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2024 - 09:23 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस और उसके मौजूदा इंडिया ब्लॉक सहयोगियों ने 41 सीटें जीती हैं। 2019 में इनमें से कई दल गठबंधन में नहीं थे और अपने दम पर चुनाव लड़े थे। रिपोर्ट के मुताबिक पहली यात्रा सितंबर 2022 से जनवरी 2023 तक चली थी। इस दौरान राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं, 100 से अधिक नुक्कड़ सभाओं और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था। उन्होंने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 75 जिलों और 71 लोकसभा क्षेत्रों में 4,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की।

रिपोर्ट में का गया है कि कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर पहुंची यात्रा 71 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी, जिनमें से कांग्रेस ने इस बार 56 सीटों पर चुनाव लड़ा और 23 पर जीत हासिल की। 2019 में इसने इनमें से 65 सीटों पर चुनाव लड़ा और 15 पर जीत हासिल की थी। इस बीच कांग्रेस के इंडिया ब्लॉक सहयोगी इस बार इनमें से 14 सीटों पर चुनाव लड़े और छह पर जीत हासिल की। 2019 में सहयोगियों ने 71 सीटों में से चार पर चुनाव लड़ा और दो पर जीत हासिल की। श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) और बागपत (उत्तर प्रदेश) की दो सीटों पर 2019 में इंडिया ब्लॉक की किसी भी पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ा था।

रिपोर्ट के मुताबिक दूसरी यात्रा इस साल 14 जनवरी से 16 मार्च तक 82 लोकसभा क्षेत्रों में कवर की। मणिपुर के इंफाल से महाराष्ट्र के मुंबई तक कांग्रेस ने लगभग 6,713 किमी तक की दूरी कवर की थी, जिसमें से अधिकतर यात्रा बस से की गई। 82 निर्वाचन क्षेत्रों में से, कांग्रेस ने 49 सीटों पर चुनाव लड़ा और 17 पर जीत हासिल की। 2019 में, इसने 71 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ा था, लेकिन केवल छह पर जीत हासिल की। इस बार, पार्टी ने अपने सहयोगियों को 33 सीटें दीं, जिन्होंने 18 पर जीत हासिल की। पांच साल पहले, इन दलों ने इनमें से 10 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट जीतने में असफल रहे थे।

महाराष्ट्र में, पहली यात्रा का प्रभाव यह था कि कवर की गई छह सीटों में से, कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने 2024 में चार सीटें जीतीं। पांच साल पहले यूपीए ने उन सभी को खो दिया था। दूसरी यात्रा ने आठ निर्वाचन क्षेत्रों को कवर किया, जिनमें से महा विकास अघाड़ी गठबंधन ने इस बार पांच जीते। 2019 में यह सभी हार गया था। हरियाणा में, जहां पहली यात्रा ने पांच सीटों को कवर किया, कांग्रेस ने 2019 में भाजपा के हाथों सभी सीटें खो दीं। इस बार वह इनमें से एक निर्वाचन क्षेत्र जीतने में सफल रही।

जम्मू-कश्मीर में पहली यात्रा के दौरान चार सीटें कवर की गईं। 2019 में कांग्रेस ने इनमें से तीन सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल श्रीनगर सीट फारूक अब्दुल्ला के लिए छोड़ी। वह एक भी सीट जीतने में विफल रही। 2024 में कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया, जिसने चार में से दो सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस अन्य दो सीटों पर हार गई। कर्नाटक में, जहां पहली यात्रा ने सात सीटों को कवर किया, कांग्रेस ने पांच सीटों पर चुनाव लड़कर कोई सीट नहीं जीती थी, जबकि उसके सहयोगी जेडीएस ने दो में से एक सीट जीती थी। 2024 में कांग्रेस ने सभी सात सीटों पर चुनाव लड़कर तीन सीटें जीतीं। केरल में, जहां पहली यात्रा 11 निर्वाचन क्षेत्रों में गई, कांग्रेस ने 2019 में 10 सीटों में से सात सीटें जीतीं। एक सीट सहयोगी आईयूएमएल ने जीती। 2024 में, 11 सीटों में से कांग्रेस सात सीटें जीतेगी जबकि उसके सहयोगी दल दो निर्वाचन क्षेत्र जीतेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News