अकबर के इस्तीफे पर बोली कांग्रेस- आवाज उठाने वाली महिलाओं को सलाम

punjabkesari.in Wednesday, Oct 17, 2018 - 06:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने यौन शोषण के आरोपों से घिरे एमजे अकबर के विदेश राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने को ‘सच और ताकत की जीत’ करार दिया। उन्होंने कहा कि वह उन महिलाओं को सलाम करती है जिन्होंने आवाज उठाई थी। 
PunjabKesari
पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर लिखा कि अकबर के खिलाफ कई वरिष्ठ महिला पत्रकारों ने गंभीर आरोप लगाए थे जो उनके साथ काम कर चुकी हैं। उनका इस्तीफा सच की ताकत की अभिपुष्टि और जीत है। उन्होंने कहा कि मैं उन महिलाओं को सलाम करती हूं जो सत्ता के अहंकार के सामने डट कर खड़ी रहीं। 
PunjabKesari

प्रियंका ने आरोप लगाया कि धमकाना और डराना मोदी सरकार में आवाज दबाने का जरिया बन चुका है। बता दें कि यौन शोषण के आरोपों में घिरे विदेश राज्य मंत्री अकबर ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एक बयान में अकबर ने कहा कि चूंकि मैंने निजी तौर पर कानून की अदालत में न्याय पाने का फैसला किया है, इसलिए मुझे यह उचित लगा कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News