कांग्रेस ने जारी की 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सोनिया गांधी रायबरेली से लड़ेंगी चुनाव
punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2019 - 10:24 PM (IST)
नेशनल डेस्कः कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश और गुजरात की 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा दी जिसमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के भी नाम हैं जो इस बार भी क्रमश: रायबरेली और अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।
Announcement of first list of candidates selected by Congress Central Election Committee for the ensuing Lok Sabha elections. pic.twitter.com/FEzssyx3uV
— Congress (@INCIndia) March 7, 2019
सूत्रों के मुताबिक पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस सूची को मंजूरी मिली। इस सूची में उत्तर प्रदेश के लिए 11 और गुजरात के चार उम्मीदवार घोषित किये गए हैं। उत्तर प्रदेश में रायबरेली से सोनिया, अमेठी से राहुल गांधी, फर्रुखाबाद से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, धौरहरा से जितिन प्रसाद, बदायूं से सलीम शेरवानी, कुशीनगर से आरपीएन सिंह, फैजाबाद से निर्मल खत्री और सहारनपुर से इमरान मसूद को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसी तरह उन्नाव से अनु टंडन, अकबरपुर से राजाराम पाल और जालौन से बृजलाल खबरी को टिकट दिया गया है। गुजरात में अहमदाबाद-पश्चिम से राजू परमार, आणंद से भरत सिंह सोलंकी, वडोदरा से प्रशांत पटेल और छोटा उदयपुर से रंजीत मोहनसिंह राठवा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।