दिल्ली :कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, रोमेश सबरवाल देंगे केजरीवाल को चुनौती

punjabkesari.in Tuesday, Jan 21, 2020 - 12:12 AM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी और इसमें सबसे प्रमुख नाम रोमेश सभरवाल का है जो नई दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इस तरह से पार्टी अब तक कुल 61 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस 70 सदस्यीय विधानसभा में 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसने चार सीटें सहयोगी राजद के लिए छोड़ी हैं। 

PunjabKesari
केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाए गए सभरवाल पहले एनएसयूआई की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। वह युवा कांग्रेस के साथ भी जुड़े रहे हैं। डूसू के पूर्व अध्यक्ष रॉकी तूसीद को राजेन्द्र नगर से टिकट मिला है। 

PunjabKesari
कांग्रेस ने शनिवार को 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें कई कई पूर्व मंत्रियों और कुछ नए चेहरों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने कुल 10 महिलाओं को टिकट दिया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ पड़पडग़ंज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली में 70 सदस्यीय आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News