विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के लिए जारी उम्मीदवारों की सूची

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 11:03 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 53 और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को सागले (अनसूचित जनजाति) विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने तुकी को अरुणाचल (पश्चिम) लोकसभा सीट से भी उम्मीदवार बनाया है। 


अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे। अरुणाचल में विधानसभा की 60 सीटों और दो संसदीय सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा। सिक्किम में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ 11 अप्रैल को होंगे। सिक्किम विधान सभा में 32 सीटें हैं। 

इससे पहले कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार देर रात 35 उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी की थी। इस सूची में उत्तर प्रदेश से 9, तमिलनाडु से 8, छत्तीसगढ़ से 4, जम्मू-कश्मीर से 3, महाराष्ट्र से 5, ओडिशा से 2, तेलंगाना से 1, त्रिपुरा से 2 और पुडुचेरी से 1 उम्मीदवार का ऐलान किया गया था।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News