येदियुरप्पा ने राहुल गांधी को बताया ''चुनावी हिंदू''

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2018 - 10:05 AM (IST)

बेंगलुरू: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आज से चुनाव प्रचार शुरू करने वाले हैं। वहीं, प्रदेश भाजपा प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने कांग्रेस अध्यक्ष को एक ‘चुनावी हिंदू’ बताया है। येदियुरप्पा ने यह दावा भी किया कि राहुल कांग्रेस मुक्त कर्नाटक के भाजपा के सपने को पूरा करेंगे।   

उन्होंने कहा कि वह चुनावी हिंदू राहुल गांधी का बेल्लारी में हाॢदक स्वागत करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस मुक्त कर्नाटक के हमारे सपने को पूरा करेंगे।  उन्होंने कहा कि अतीत में जहां कहीं भी राहुल ने चुनाव प्रचार किया है वहां कांग्रेस को झटका लगा और भाजपा जीती है। उन्होंने कन्नड़ में एक अन्य ट्वीट में कहा कि राहुल का आना भाजपा के लिए शुभ संकेत है।  

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कर्नाटक के दौरे पर आ रहे राहुल गांधी अपनी 4 दिनों की यात्रा के दौरान कई मंदिरों, मठों और दरगाहों पर भी जाने वाले हैं। इस दौरान वह कई रैलियों को संबोधित करेंगे और बस के जरिए रोड शो भी करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News