लंदन में EVM हैकिंग के दावे के बीच बोली कांग्रेस- इसे हटाना मुश्किल, फुलप्रूफ बनाएं

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 07:53 PM (IST)

नेशनल डेस्कः लंदन में ईवीएम हैकिंग के दावे के बीच कांग्रेस ने कहा कि वे चाहते हैं कि ईवीएम को फुलप्रूफ बनाया जाए। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस समय दुनिया में कुछ ही देश हैं, जहां ईवीएम का इस्तेमाल होता रहा है, जो देश इसका प्रयोग करते थे। उन्हों ने भी अब इसे बंद कर दिया है।
PunjabKesari
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हम चाहते हैं चुनाव फिर से पेपर बैलट पर हैं, लेकिन इतनी जल्दी नहीं जा सकते। इसलिए हम ईवीएम को फुलप्रूफ बनाने की मांग कर कर रहे हैं। अभी वीवीपैट का सिर्फ 1 फीसदी इस्तेमाल हो रहा है। हम मांग कर रहे हैं कि वीवीपैट के बड़ सैम्पल यानी 50 फीसदी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “ईवीएम का दुरुपयोग कुछ मशीन में किया जाता है। इतना भयानक संदेह है तो उसको दूर करना चाहिए। इससे देश आश्वस्त होगा। सिंघवी ने कहा कि लंदन के ईवीएम हैकिंग के दावे पर जो कार्यक्रम हो रहा है, उसके बाद हम इस बारे में बात करेंगे।
PunjabKesari
इससे पहले जेटली और जावडेकर के बयान पर सिंघवी ने कहा कि इस बार लड़ाई मोदी बनाम भारत है। मोदी के ठगबंधन और जनबंधन के बीच की लड़ाई है। मोदी सरकार आई, मी और माईसेल्फ वाली है। सिंघवी ने बताया कि जावड़ेकर  ने कहा था कि मोदी के बाद अराजतका होगी। अहंकार की चरम सीमा के बाद ऐसे बयान आते हैं। ये सरकार आई, मी, माईसेल्फ वाली है, ये घबराहट है।
PunjabKesari
सिंघवी ने कहा कि गठबंधन को लेकर प्रधानमंत्रील अपशब्द बोलते हैं। उनके मंत्री मजाक उड़ाते हैं। इन्हीं प्रधानमंत्री ने दुनिया का सबसे अनैतिक गठबंधन कश्मीर में पीडीपी के साथ किया। उन्होंने वो गठबंधन भी मंझधार में छोड़ दिया औ भाग गए। ये वामपंथी विचारधार के साथ भी गठबंधन कर चुके हैं। खुद मोदी 40-42 पार्टियों का गठबंधन चला रहे हैं। लेकिन वे उनको भी साथ लेकर नहीं चल पा रहे हैं। 10-15 पार्टियां गठबंधन छोड़कर जा चुकी हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News