रायपुर पहुंची प्रियंका गांधी, स्वागत के लिए दो किलोमीटर सड़क तक बिछाई गई गुलाब की पंखुड़ियां
punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2023 - 12:16 PM (IST)

यपुर: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर शहर में हो रहे कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार सुबह कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रायपुर पहुंचीं। गांधी के स्वागत में रायपुर विमानतल के सामने लगभग दो किलोमीटर तक सड़क पर कालीन की तरह गुलाब की पंखुड़ियों की मोटी परत बिछाई गई थी। प्रियंका गांधी के स्वागत में दो किलोमीटर दूरी तक सड़क को कालीन की तरह सजाने के लिए छह हजार किलोग्राम से अधिक गुलाब का उपयोग किया गया। वहीं रंगीन पारंपरिक परिधानों में सजे लोक कलाकारों ने भी मार्ग के किनारे एक लंबे मंच पर अपनी प्रस्तुति दी।
रायपुर प्रियंका गांधी जी के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम
— Sandeep Khasa (@SamKhasa_) February 25, 2023
pic.twitter.com/WRdqHvnID1
प्रियंका गांधी शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचीं, जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम और पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। गांधी के स्वागत के लिए विमानतल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके समर्थक एकत्र थे। उनके विमानतल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराए और नारे लगाए। इसके बाद गांधी मुख्यमंत्री बघेल के साथ एक कार में सवार होकर विमानतल से निकलीं। साथ ही वाहनों के लंबे काफिले में राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
रायपुर (छत्तीसगढ़): कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत में सड़कों पर फूलों की पंखुड़ियां बिछाई गईं। कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा आज रायपुर पहुंची हैं। https://t.co/PRoTOp97FR pic.twitter.com/s4nU5EEMTe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2023
गांधी ने हाथ हिलाकर सड़क पर खड़े कार्यकर्ताओं का अभिवादन और उत्साहवर्धन किया। साथ ही भूपेश बघेल ने भी गांधी की तरह ही पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। गांधी के स्वागत में विमानतल से लगभग दो किलोमीटर की दूरी तक की सड़क पर गुलाब और उसकी पंखुड़ियों की मोटी परत बिछाई गई थी। समर्थकों ने रास्ते में गांधी पर गुलाब की पंखुड़ियां भी बरसाईं।
कांग्रेस का 85वां महाअधिवेशन
— With Congress (@WithCongress) February 25, 2023
प्रियंका गाँधी जी के सम्मान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर बिछाए गुलाब के फूल #CongressVoiceOfIndia pic.twitter.com/2y89Lnplt7
गांधी ने कहा कि वह इस तरह के भव्य स्वागत को देखकर अभिभूत हैं। रायपुर शहर के महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि सड़क को सजाने के लिए छह हजार किलोग्राम से अधिक गुलाब का इस्तेमाल किया गया। मैं हमेशा हमारे वरिष्ठ नेताओं के स्वागत के लिए कुछ नया करने की कोशिश करता हूं।'' ढेबर ने बताया राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल के रास्ते में विभिन्न स्थानों पर प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए मंच बनाया गया जहां समर्थकों ने उन पर गुलाब की पंखुड़ियां भी बरसाईं।
नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक हो रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में आने वाले नेताओं के स्वागत के लिए विमानतल से अधिवेशन स्थल तक की सड़क को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के रंग-बिरंगे पोस्टरों और होर्डिंग्स से सजाया गया है। होर्डिंग्स में देश को एकजुट करने और प्रेम फैलाने के लिए ‘‘भारत जोड़ो यात्रा'' के दौरान प्रचारित संदेश लिखे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, जुआ और सट्टा के तीन मामलों में 13 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए नकदी बरामद

Recommended News

Jyeshta Purnima पर इन चीजों के दान से आएगी सुख- समृद्धि, बरसेगी मां लक्ष्मी की भी कृपा

Shukrawar Ke Upay: आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करें तो...

ज्येष्ठ माह के दिन जरूर करें गंगा स्नान, जाने-अनजाने में हुए पापों से मिलेगी मुक्ति

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन इन चीजों को दान करने से घर में आती है बरकत, पैसों से भर जाएगी तिजोरी!