EC के खिलाफ विपक्ष का विरोध जारी : हिरासत में राहुल गांधी, प्रियंका को पुलिस ने हटाया
punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 06:17 PM (IST)
नई दिल्ली: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 'इंडिया' गठबंधन और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पुलिस ने हिसात में ले लिया है। सांसद जंतर-मंतर और निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर जाने की जिद पर अड़े हुए थे। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को जंतर-मंतर के पास उस जगह से हटाया, जहां INDIA गठबंधन के सांसदों को विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर जाने से रोका गया था। अब पुलिस इन सांसदों को हिरासत में ले रही है।
#WATCH दिल्ली। CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध कर रहे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया। (वीडियो सोर्स: कांग्रेस) https://t.co/gVGdO0q0RK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2026
आप को बता दें कि 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को संसद से निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च किया था, लेकिन पुलिस ने संसद मार्ग के पास बैरिकेड लगाकर मार्च रोक दिया था। इसके बाद कई विपक्षी नेताओं और सांसदों ने वहीं धरना दिया था। दिल्ली पुलिस ने इस दौरान कम से कम 260 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें 'इंडिया' गठबंधन के 10 सांसद भी शामिल थे। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए थे।
