BJP का कांग्रेस पर करारा तंज, कहा- पार्टी को अपना ‘शांति बोर्ड'' बनाने की जरूरत है

punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2026 - 05:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा ने कांग्रेस की राज्य इकाइयों में कथित ‘‘आंतरिक कलह'' को लेकर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि पार्टी को अपने घर को व्यवस्थित करने के लिए एक ‘‘शांति बोर्ड'' बनाने की जरूरत है। भाजपा ने कर्नाटक, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस की झारखंड इकाई के भीतर भी ‘‘आंतरिक मतभेद'' की खबरों का हवाला दिया।

PunjabKesari

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि झारखंड के पांच ‘‘असंतुष्ट'' कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और पार्टी की राज्य इकाई में ‘‘आंतरिक मतभेद'' के बीच पार्टी को आवंटित मंत्री पदों की समीक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि विधायकों ने खरगे के समक्ष अपनी शिकायतें रखीं और आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस के मंत्री उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं।

PunjabKesari

उन्होंने कहा, ‘‘केरल में (शशि) थरूर बनाम कांग्रेस के बाद अब झारखंड में कांग्रेस बनाम कांग्रेस। मैं आपको बता रहा हूं - गहलोत और पायलट, डीकेएस (डीके शिवकुमार) और सिद्धरमैया, राहुल और प्रियंका, थरूर और केरल कांग्रेस, बाजवा और बरार तथा (सुखविंदर सिंह) सुक्खू और प्रतिभा जी के बीच शांति सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस को शांति बोर्ड की आवश्यकता है।'' अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में अपने ‘‘शांति बोर्ड'' की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य गाजा में स्थायी शांति लाना और संभवतः अन्य वैश्विक संघर्षों को हल करना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News