कांग्रेस के पास ऐसी कोई उपलिब्ध नहीं है जो वो जनता के सामने रख सके : रविन्द्र रैना

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2019 - 02:12 PM (IST)

 श्रीनगर : भारतीय जनता पार्टी के राज्य प्रधान रविन्द्र रैना ने कहा है कि कांग्रेस ने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिसे वो उपलब्धि कहकर लोगों के सामने रख सके। उन्होंने कहा कि उसके नेता क्यों अफवाहें फैलाकर भाजपा के खिलाफ प्रोपेगेंडा कर रहे हैं। उनके पास कुछ नहीं है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और सोच समझ कर वोट करने कहा है। रैना ने कहा कि जनता समझदार है और उसने पांच वर्षों का विकास देखा है और जानती है कि कौन देश को आगे ले जा सकता है।


रविन्द्र रैना जम्मू के जानीपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ पूर्व मंत्री सत्त शर्मा भी मौजूद थे। रैना ने कहा कि अलगाववाद से लेकर आतंकवाद तक, देशविरोधी तत्वों को खत्म किया जा रहा है और यह सब मोदी के कार्यकाल में हुआ है। रैन ने लोगों से कहा कि देश के विकास को वोट करें। वहीं सत्ता शर्मा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पांच वर्षों में मजबूत हुई है और यह सब इसलिये हुआ क्योंकि देश के पास इमानदार नेता है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News