क्या ईरान से तेल नहीं खरीदने की अमेरिका की बात मानेंगे PM मोदी : कांग्रेस

punjabkesari.in Wednesday, Jun 27, 2018 - 03:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अमेरिका की ओर से दुनिया के सभी देशों से ईरान का तेल नहीं खरीदने के लिए कहे जाने के बाद कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि क्या वे अमेरिका की यह बात मानेंगे और इसका पेट्रोल की कीमतों एवं राष्ट्रीय हितों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।   
PunjabKesari 


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि ईरान भारत को कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है। प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री देश को बताएं कि क्या वे ईरान से तेल आयात नहीं करने की अमेरिका की बात मानेंगे और पेट्रोल की कीमतों एवं राष्ट्रीय हितों पर इसका क्या असर होने वाला है? अमेरिका ने कल दुनिया के देशों से कहा कि वे ईरान से कच्चे तेल का आयात चार नवंबर तक रोक दें। अमेरिका ने चेताया है कि यदि वे चार नवंबर तक ईरानी कच्चे तेल की खरीद बंद नहीं करते हैं तो उन्हें नए सिरे से अमेरिकी के आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News