जम्मू कश्मीर कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाने की अनुमति मांगी

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 11:40 PM (IST)

जम्मू: कांग्रेस ने शनिवार को जम्मू कश्मीर सरकार से 'भारत छोड़ो आंदोलन' या 'अगस्त क्रांति'  की 78 वीं वर्षगांठ मनाने की अनुमति मांगी। महात्मा गांधी ने भारत में ब्रिटिश शासन की समाप्ति की मांग करते हुए आठ अगस्त 19942 में कांग्रेस के मुम्बई अधिवेशन में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। महात्मा गांधी ने लोगों से अंग्रेजों को भारत से निकालने के वास्ते अंतिम रूप से जोर लगाने के लिए 'रो या मरो' का आह्वान किया था।

 

कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा,'कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम की इस महत्वपूर्ण घटना को याद करने के लिए सामान्य और सांकेतिक रूप से रविवार को जम्मू और श्रीनगर में पार्टी मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति के लिए संबंधित जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है।' कांग्रेस नेता ने कहा,"....चूंकि कांग्रेस ने यह आंदोलन चलाया था, ऐसे में पार्टी चाहती है कि कोविड-१९ की रोकथाम से जुड़ सभी सामाजिक एवं प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए (स्वतंत्रता सेनानियां को याद करने की इस) परंपरा को निभाया जाए और राष्ट्रीय महत्व के इस दिन के लिए किसी भी कीमत पर मंजूरी दी जाए।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News