कांगो : डूब रहे साथियों को बचाते हुए लै. कर्नल गौरव सोलंकी ने दे दी जान, 6 दिन बाद मिला शव

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 09:09 AM (IST)

किन्शाशा: संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तहत डैमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डी.आर.सी.) में तैनात भारतीय सेना के लैफ्टिनैंट कर्नल गौरव सोलंकी की मौत अपने दो सहयोगियों को झील में डूबने से बचाने के दौरान हुई थी। संयुक्त राष्ट्र मिशन की ओर से बताया गया है कि लै. कर्नल गौरव सोलंकी रविवार (8 सितम्बर) को यहां की लेक कीवु में कयाकिंग करने गए थे। उनके सहयोगी डूब रहे थे और उन्हें बचाने में गौरव की जान चली गई। लै. कर्नल गौरव सोलंकी का शव करीब 6 दिन बाद मिला।

PunjabKesari

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस के डिप्टी स्पैशल रिप्रैजैंटेटिव फ्रैंकोइस ग्रिगनोन ने लै. कर्नल सोलंकी की समर्पण भावना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गौरव सोलंकी ने संयुक्त राष्ट्र के संदेश को कांगो के पीड़ित परिवारों तक पहुंचाने का काम किया। शांति मिशन के तहत मोनुस्को में फिलहाल 2,613 भारतीय सैनिक सेवाएं दे रहे हैं। गौरव सोलंकी की पत्नी और बेटा दिल्ली में रहते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News