'लाल है मेरे दिल का हाल'... शादी के तीन महीने बाद सोनाक्षी सिन्हा ने जाहिर की अपनी फीलिंग्स

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 08:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद से ही उनकी जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस लगातार इस कपल की नई तस्वीरों का इंतजार करते रहते हैं और उनकी जोड़ी को खूब सराहते भी हैं। इसी बीच, सोनाक्षी ने शादी के 92 दिन बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही है।

सोनाक्षी सिन्हा का दिल छूने वाला पोस्ट
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति जहीर इकबाल संग कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें दोनों ने रेड कलर का मैचिंग आउटफिट पहना हुआ है। इन तस्वीरों में सोनाक्षी, जहीर के कंधे पर सिर रखे हुए हैं और दोनों की आंखों में गहरी मोहब्बत झलक रही है। सोनाक्षी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "लाल है मेरे दिल का हाल," और इसके साथ ब्लैक हार्ट इमोजी भी जोड़ा। उनके इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया और तेजी से वायरल हो गया।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

फैंस का रिएक्शन
सोनाक्षी और जहीर की इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। एक यूजर ने कमेंट किया, "आप पर ये सिंदूर बहुत प्यारा लग रहा है।" वहीं, दूसरे ने कहा, "एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे?" तस्वीरों में सोनाक्षी ने सिंदूर को बड़े गर्व से फ्लॉन्ट किया, जो उनकी नई नवेली दुल्हन वाली छवि को और भी खास बना रहा है। सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने 24 जून को शादी की थी, जो सोशल मीडिया और मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रही थी।

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News