गिरिराज सिंह के विवादित बोल, किम जोंग से की ममता बनर्जी की तुलना

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2019 - 09:56 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। गिरिराज ने कहा कि जिस तरह से ममता बनर्जी शासन कर रही हैं, ऐसा लगता हैं उन्हें संविधान में विश्वास नहीं है। वह प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री नहीं समझतीं। वह व्यवस्था में नहीं आना चाहतीं। लोगों ने फैसला कर लिया है कि उनकी राजनीति की आखिरी गिनती शुरू हो चुकी है।
PunjabKesari
अपने विवादित बोल के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले गिरिराज यहीं नहीं रुके। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह से करते हुए कहा कि वह किम जोंग उन का किरदार निभा रही हैं, जो आवाज उठाते हैं उनकी हत्या कर दी जाती है। किसी को ‘विजय यात्रा’ निकालने की अनुमति नहीं मिलती है। जनता उनका उलटी गंगा का जुलूस निकाल देगी।

बता दें कि इससे पहले भी गिरिराज सिंह विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहे हैं। हाल ही में गिरिराज में रामविलास पासवान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इफ्तार वाली फोटो पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि कितनी खूबसूरत तस्वीर होती, जब इतनी ही चाहते से नवरात्रि पे फलाहार का आयोजन करते और सुंदर-सुंदर फोटो आते?? अपने कर्म धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते हैं?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News