ठंड से ठिठुर रही है घाटी , पर्यटक ले रहे बर्फ का मजा

punjabkesari.in Thursday, Jan 10, 2019 - 12:33 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में ठंड थमने का नाम नहीं ले रही है। वीरवार को भी ठंडी बर्फीली हवाओं से घाटी में हाड कंपाने वाली ठंड रही। मोसम विभाग ने आज शाम से बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। वहीं पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ लेने पहुंच रहे हैं।


मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू कश्मीर में भी देखने को मिलेगा। आज शाम से मौसम खराब होगा और 13 तक चलेगा। इस दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। जम्मू में भी रात के तापमान में काफी गिरावट आई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News