घाटी में लेह रहा सबसे ठंडा क्षेत्र

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2017 - 06:53 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र का लेह राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा जहां कल रात पारा शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया। घाटी के अधिकतर इलाकों में रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लेह में तापमान माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि पिछली रात दर्ज किए गए माइनस .4 डिग्री सेल्सियस से करीब दो डिग्री कम था। उन्होंने बताया कि करगिल में भी तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई जहां तापमान माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2. डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पूरे कश्मीर डिवीजन में दक्षिण कश्मीर का कोकरनाग एकमात्र ऐसा कस्बा था जहां रात के समय तापमान शून्य से ऊपर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि गुलमर्ग में न्यूनतम तामपान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछली रात दर्ज किए गए तापमान से एक डिग्री कम था। पर्यटन के लिये मशहूर रिजॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक कश्मीर और लद्दाख में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News