बर्फबारी से ठिठुरा धरती का स्वर्ग , रात के तापमान में सुधार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 04:37 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को ताजा हिमपात के बाद ठंड बढ़ गयी जबकि रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को श्रीनगर हल्का हिमपात होने और अधिकतम तापमान के कम रहने का अनुमान जताया है। कल हालांकि मौसम में कुछ सुधार होने की उम्मीद है और इसके बाद 18-21 जनवरी तक फिर से हिमपात होने के आसार हैं।  बुधवार को हुए हिमपात के बाद यहां सुबह आसमान में बादल छाये रहे।

PunjabKesari

हिमपात के बाद श्रीनगर की सडक़ों पर फिसलन हो गयी। यहां ताजा हिमपात से घरों, गाडिय़ों की छतों, पेड़ों की चोटियों, खुले मैदान और सडक़ों पर सफेद चादर में तब्दील कर दिया। सडक़ों पर फिसलन का सीधा असर यातायात की आवाजाही पर पड़ा। स्थानीय और बाहर से आये पर्यटक डल झील के किनारे हिमपात का मजा लेते और फोटो तथा सेल्फी खींचते देखा गया। कुछ पर्यटक झील के एक हिस्से पर शिकारा सवारी भी करते दिखाई दिये।  मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आसमान में बादलों की वजह से रात में तापमान बढ़ा है।

PunjabKesari

बुधवार को न्यूनतमा तापमान मंगलवार के न्यूनतम तापमान जमाव ङ्क्षबदू से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे से सुधरकर जमाव ङ्क्षबदू से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शीतकालीन छुट्टियों की वजह से शिक्षण संस्थान हालांकि बंद हैं, लेकिन शहर में सैकड़ों छात्रों को ट््यूशन और कोङ्क्षचग केंद्र जाते देखा गया। यहां के अधिकतर क्षेत्रों आजाद बस्ती, बादशाह नगर और आसपास के इलाकों में देर रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। नागरिकों को आरोप है कि हर रोज लंबे समय तक बिजली काटी जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News