‘कॉफी टेबल बुक’ लॉन्च, दर्शाया गया PM मोदी का जीवन

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 08:30 PM (IST)

नई दिल्लीः "नरेंद्र मोदी: ए करिस्मैटिक एंड विजिनरी स्टेट्समैन" शीर्षक वाली नई कॉफी टेबल बुक सोमवार को प्रधानमंत्री के 68वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें सर्मिपत की गई। जापानी कलात्मक कागज से बनी पांच किलोग्राम वजन वाली 672 पेज की पुस्तक में देश के 14वें प्रधानमंत्री मोदी के अबतक के कामकाज को निष्पक्ष तरीके से आंकने का दावा किया गया है।         

पुस्तक लेखकों ने कहा कि मोदी वर्ष 2002 के गुजरात दंगों को सफलतापूर्वक पीछे छोड़ते हुए प्रतिकूल परिस्थितियों और अदालती लड़ाइयों के बावजूद असाधारण तरीके से आगे बढ़े और उन्होंने ऊंचाइयां छुईं। अंतरराष्ट्रीय लेखक और न्यायविद आदिश सी अग्रवाल तथा सारा जे माॢचंगटन की पुस्तक की प्रस्तावना भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लिखी है। इस पुस्तक में मोदी के बचपन से लेकर दुनियाभर की र्चिचत हस्तियों से मिलने की दुर्लभ तस्वीरें शामिल हैं। यह पुस्तक पाठकों को प्रधानमंत्री की सुबह की चाय से लेकर रात एक बजे सोने तक की पूरी दिनचर्या बताती है।

पुस्तक के अनुसार, नरेंद्र मोदी और अन्य के बीच अंतर उनकी दिनचर्या का है। वह सुबह जल्दी उठते हैं और देर से सोते हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने एक बार मजाक में कहा था कि नरेंद्र मोदी सोते ही नहीं हैं और ना ही अपने मंत्रियों को सोने देते हैं। इसमें कहा गया कि अब यह स्थापित है कि प्रधानमंत्री सुबह चार बजे उठते हैं। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई कैबिनेट मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने भी इस पुस्तक में योगदान दिया है।

प्रकाशक के अनुसार, यह पुस्तक मोदी की बचपन के दिनों से देश की सत्ता संभालने तक की यात्रा का वर्णन करती है। इसका प्रकाशन ‘यूके पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रिब्यूटर्स’ लंदन ने किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News