मजदूर दिवस पर धीरपुर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, निर्माण श्रमिकों से की मुलाकात, सामने आई तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 12:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को धीरपुर स्थित संत निरंकारी अस्पताल के निर्माण स्थल पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से सीधे बातचीत की और चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।

PunjabKesari

सीएम ने दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने देश के निर्माण में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपना संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा "श्रम ही विजय है! अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सभी श्रमिक भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्र के पुनर्निर्माण और प्रगति में हमारे समर्पित श्रमिकों का योगदान सर्वोपरि है।"

<

>

श्रमिकों के प्रति आभार किया व्यक्त

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रमिकों की "निस्वार्थ सेवा और कड़ी मेहनत" के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दिल्ली सरकार की प्राथमिकताओं को दोहराया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सर्वांगीण कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा, "मैं आप सभी की निस्वार्थ सेवा और अटूट परिश्रम को सम्मानपूर्वक नमन करती हूँ। दिल्ली सरकार श्रमिकों को सम्मानित करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।"

PunjabKesari

मजदूर दिवस का महत्व

हर साल 1 मई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। यह दिन श्रमिकों के योगदान का सम्मान करने और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने का प्रतीक है। धीरपुर में आयोजित इस कार्यक्रम ने श्रम आंदोलन के संघर्षों की याद दिलाई और इस बात पर जोर दिया कि बदलते समय की चुनौतियों के बीच सभी श्रमिकों के लिए सुरक्षित कार्य स्थिति, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना अनिवार्य है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News