World Environment Day पर CM रेखा गुप्ता की नई पहल, राजधानी में ''मेगा प्लांटेशन ड्राइव'' की शुरुआत

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 01:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर में आज यानि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा  रहा है। इसी बीच दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानी को अधिक स्वच्छ, हरा-भरा और टिकाऊ (सस्टेनेबल) बनाने के लिए एक बड़े अभियान की शुरुआत की है। सरकार ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 'मेगा प्लांटेशन ड्राइव' का आधिकारिक शुभारंभ किया है, जिसका उद्देश्य राजधानी के पर्यावरण को बेहतर बनाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

सीएम रेखा गुप्ता ने दिया खास संदेश

<

Delhi is going green, and every citizen has a role to play. This World Environment Day, work begins on 18 Namo Oxygen Parks as we move towards the vision of 100 Oxygen Parks across Delhi.

🎯 15 lakh trees to be planted this year.

We’ll provide the saplings and identify the… pic.twitter.com/pvLfnnGYnO

— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 5, 2026

>

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़ने का आह्वान

इस ड्राइव के तहत लोगों से 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया गया है। साथ ही दिल्लीवालों से यह अपील भी  की गई है कि इस बार मानसून में और पर्यावरण सीजन में कम से कम एक पौधा जरुर लगाया जाए। इस अभियान को शुरु करने का मकसद 'मिशन ग्रीन दिल्ली' को हर घर तक पहुंचाना है ताकि 'हरित दिल्ली, खुशहाल दिल्ली' के सपने को धरातल पर सच किया जा सके।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News