दिल्ली में मोतीनगर को मिली बड़ी सौगात, CM रेखा गुप्ता ने जन कौशल और स्वयं स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 04:33 PM (IST)

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के मोतीनगर इलाके में आम जनता के लिए जन कौशल केंद्र और स्वयं स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया है। इसका शुभारंभ सीएम रेखा गुप्ता ने किया। यह परियोजना मदन लाल खुराना फाउंडेशन और ट्रिनिटी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से तैयार की गई है। उद्घाटन के दौरान सीएम ने कहा कि युवाओं को केवल पारंपरिक शिक्षा तक ही सीमित नहीं किया जा सकता। उन्हें आत्मनिर्भरता के लिए युवाओं को AI सिखाने की जरुरत है। इसी के साथ उन्होने देश के एक करोड़ युवाओं को एआई ट्रेनिंग देने के राष्ट्रीय संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि मोतीनगर में स्थापित यह केंद्र दिल्ली के युवाओं को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

<

>

'स्वयं स्वास्थ्य केंद्र' में मिलेंगी ये सुविधाएं

लोगों को इन स्वयं स्वास्थ्य केंद्र में CBC, LFT, KFT, थायराइड, ब्लड शुगर और लिपिड प्रोफाइल जैसी जरूरी जांचें की सुविधा मिलेगी। इसी के साथ उन्हें हार्ट संबंधी और दांतों से जुड़ी जांच की सुविधा भी मिलेगी। यहां पर इलाज करवाने वाले मरीजों को तुरंत ही डिजिटली रिपोर्ट मिल जाएगी।

उद्घाटन के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने स्वर्गीय मदन लाल खुराना के जनसेवा के विचारों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बनाना ही उनका लक्ष्य था, जिसे यह फाउंडेशन आगे बढ़ा रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News