CM रेखा गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया रक्षाबंधन, तोहफे और मिठाइयां की भेंट

punjabkesari.in Friday, Aug 08, 2025 - 02:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उन्हें तोहफे व मिठाइयां भेंट कीं।
 

अपने अथक परिश्रम और निस्वार्थ सेवा भाव से दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने वाले आप सभी भाइयों-बहनों को रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर ढेरों शुभकामनाएँ और हृदय से आभार।#rakshabandhanspecial #DelhiKoKoodeSeAzadi pic.twitter.com/hqAWIuqZi2

— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 8, 2025

सिविल लाइंस स्थित ‘मुख्यमंत्री जनसेवा सदन' में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों की कलाइयों पर राखी बांधी।

ये भी पढ़ें...
- ट्रंप के 50% टैरिफ का असर: भारत ने अमेरिका से 3.6 अरब डॉलर का बोइंग सौदे पर लगाई रोक


सराय रोहिल्ला निवासी एक सफाई कर्मचारी रजनी ने कहा, ‘‘यह पहली बार है जब किसी ने हमारे बारे में सोचा और हमारे साथ त्योहार मनाकर हमें सम्मान दिया। हम इस आदर और सम्मान के लिए मुख्यमंत्री की आभारी हैं।''

बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया था।

ये भी पढ़ें...
- Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन की थाली तैयार करते समय रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा शुभ फल

रक्षाबंधन का पर्व इस साल 9 अगस्त 2025, शनिवार को पूरे देश में उत्साह और परंपरा के साथ मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक इस त्यौहार पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करती हैं। इस शुभ अवसर पर रक्षाबंधन की थाली का विशेष महत्व होता है। थाली की प्रत्येक वस्तु का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यदि सभी सामग्री सही तरीके से रखी जाए तो यह भाई के लिए सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। आइए जानते हैं क्या-क्या होना चाहिए राखी की थाली में—


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News