विधानसभा चुनाव को लेकर CM रमन ने कहा- कांग्रेस की स्थिति बदहाल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2017 - 03:02 PM (IST)

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने कहा कि राज्य में अगले वर्ष के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनावों में त्रिकोणीय मुकाबला होने पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को फायदा मिलना तय है। डा. सिंह ने विशेष बातचीत में अगले वर्ष के चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के भी पहली बार मैदान में होने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अगर त्रिकोणीय मुकाबला होता है तो निश्चित रूप से भाजपा को इसका फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि देश में अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही कांग्रेस की राज्य में स्थिति बदहाल है। नेता से लेकर कार्यकर्ता तक हताशा की स्थिति में है। राज्य में कांग्रेस के हुए विभाजन और जोगी के अलग पार्टी बना लेने से उत्पन्न स्थिति से ऊबर पाना उसके लिए आसान नहीं है। राज्य में जिन लोगों के हाथ में पार्टी की कमान है वह स्वयं ही आरोपों से घिरे हुए हैं। रमन सिंह ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि हर चुनाव अलग-अलग तरीके से लड़ा जाता है और हर चुनाव के मुद्दे भी अलग होते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार का काफी फर्क इस बार के चुनाव में देखने को मिलेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News