छठ पूजा को लेकर सीएम केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, अब यमुना घाटों पर पहले की तरह होगी पूजा

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 03:06 PM (IST)

नई दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छठ महापर्व को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने  ट्वीट कर कहा कि यमुना के घाटों पर पहले की तरह छठ पूजा मनायी जाएगी।  सभी अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि यमुना प्रदूषित ना हो, ये सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध किए जाएंगे। 

बता दें कि कोरोना महामारी के दो साल बाद राजधानी दिल्ली में छठ पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली में छठ त्योहार  मनाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार इस वर्ष बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। जिसमें उन्होंने सबसे पहले यमुना किनारे छठ पर्व मनाने को लेकर संशय खत्म कर दिया है।  सीएम केजरीवाल ने कहा है कि यमुना के घाटों पर पहले की तरह छठ पूजा मनायी जायेगी। सभी अधिकारियों को आदेश दिये गये हैं कि यमुना प्रदूषित ना हो, ये सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध किए जाएंगे।
 
 इससे पहले दिल्ली सरकार ने सभी सुविधाओं के साथ 1100 छठ घाट बनाने का ऐलान किया था।  केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि छठ महापर्व के लिए इस बार राजधानी दिल्ली में 1100 जगहों पर घाट बनाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने 25 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया है। केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि पहले दिल्ली में छठ पूजा बहुत छोटे स्तर पर मनाई जाती थी।  इस बार केजरीवाल सरकार ने भव्य तरीके से छठ पूजा मनाने का ऐलान किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News