नांदेड़ में सुखबीर बादल पर हुए जानलेवा हमले में CM देवेंद्र फडणवीस ने दिए निष्पक्ष जांच के सख्त आदेश

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 05:36 PM (IST)

 महाराष्ट्र: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर हुए जानलेवा हमले को लेकर महाराष्ट्र CM फडणवीस ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएम ने देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि यह घटना उस समय हुई, जब सुखबीर बादल अपनी पत्नी  और सांसद हरसिमकत कौर बादल के साथ नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब में दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान गुरुद्वारे के पास उनपर अचानक कृपाण से हमला किया गया।     

PunjabKesari

पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है, जिसे घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हमले की वजह का पता लगाने में जुटी है।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News