मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल का जनजातीय क्षेत्र नर्मदा जिले में रोड कनेक्टिविटी को अधिक सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण निर्णय

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 11:20 AM (IST)

गांधीनगर, 24 फरवरी : मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने जनजातीय क्षेत्र नर्मदा जिले के 11 गांवों के 18 हजार से अधिक लोगों को जिला और तहसील मुख्यालय तक आवागमन के लिए आसान कनेक्टिविटी प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है।

मुख्यमंत्री ने इस उद्देश्य से नर्मदा जिले में 2 नए पुलों के निर्माण के लिए 302.40 करोड़ रुपए के कार्यों को स्वीकृति दी है। तदनुसार, नर्मदा जिले के रेंगण घाट से रामपुरा घाट पर पुल निर्माण के लिए 123.13 करोड़ रुपए और शहेराव घाट से तिलकवाड़ा घाट को जोड़ने वाले पुल के लिए 179.27 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

PunjabKesari

जनजातीय क्षेत्र नर्मदा जिले में इन दो पुलों के निर्माण से उत्तर और दक्षिण क्षेत्र के तिलकवाड़ा, वासण, रेंगण, रामपुरा, मांगरोल और शहेराव सहित अन्य गांवों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए भी आवागमन सुगम हो जाएगा तथा इन क्षेत्रों से स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्रों को मानसून के दिनों में भी आने-जाने के लिए बेहतर सड़क की सुविधा उपलब्ध होगी।

इतना ही नहीं, नांदोद और तिलकवाड़ा तहसील में हर साल चैत्र महीने के दौरान आयोजित होने वाली उत्तरवाहिनी परिक्रमा में आने वाले परिक्रमा यात्रियों को भविष्य में इन दोनों पुलों का लाभ मिलने से कुल 17 किलोमीटर की दूरी कम होगी, साथ ही समय और ईंधन की भी बचत होगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News