Rain Alert : दिल्लीवालों हो जाओ अलर्ट ! आज रात फिर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
punjabkesari.in Thursday, Sep 04, 2025 - 06:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लगातार हो रही बारिश ने देशभर में कहर मचाया हुआ है। भारी बारिश और हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी की वजह से दिल्ली-एनसीआर में यमुना नदी उफान पर है। इससे स्थिति काफी गंभीर हो गई है। इसी बीच IMD ने एक बार फिर से राजधानी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट-
दिल्ली-एनसीआर में पहले से ही भारी बारिश हो चुकी है, जिसके बाद IMD ने फिर से भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
-
आज का मौसम: आज दिल्ली में तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
-
शुक्रवार को भी बारिश: मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर को भी घने बादलों के साथ तेज़ बारिश हो सकती है। खासकर फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
-
पूर्वानुमान: 6 और 7 सितंबर को भी आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। 9 सितंबर को फिर से बारिश हो सकती है, जबकि 8 और 10 सितंबर को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, रद्द हुई विजयवाड़ा से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट
दिल्ली में जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी-
दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई सड़कों पर डायवर्जन लागू किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
-
वजीराबाद पुल बंद: पुराने वजीराबाद पुल को वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
-
प्रभावित इलाके: मुकरबा चौक से सोनिया विहार, ISBT से सोनिया विहार और तिमारपुर रोड से सोनिया विहार जाने वाले रास्तों पर बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा आउटर रिंग रोड, बुलेवर्ड रोड, विकास मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग पर भी ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित है।