दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेल रहे 10वीं के छात्र ने तोड़ा दम, CCTV में कैद हुआ हादसा

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 05:26 PM (IST)

 कर्नाटक:  कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ ज़िले में सुरथकल के पास सुरिंजे में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेल रहे 10वीं कक्षा के एक छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। 15 वर्षीय छात्र के मैदान में गिरने की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।

 लड़के की पहचान सुरिंजे के कोटे बोलारू स्थित सरकारी हाई स्कूल के SSLC (10वीं कक्षा) के छात्र लिखित अमीन के तौर पर हुई है। लिखित सुरिंजे के खेल के मैदान में अपने दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेल रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह कोर्ट पर गिर पड़ा।

CCTV फुटेज में लिखित को वॉलीबॉल सर्व करते और फिर विरोधी टीम के शॉट को वापस करने के लिए नेट की ओर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। कुछ ही पल बाद, वह अपने हाथ ऊपर उठाता है और अचानक ज़मीन पर गिर जाता है, जिसके बाद हैरान-परेशान खिलाड़ी उसकी ओर दौड़ते हैं। ताज़ा ख़बरें
 
मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिशों के बावजूद मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण का पता चलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News