नागरिकता विधेयक केवल असम के लिए नहीं बल्कि समूचे देश के लिए होगा : सोनोवाल

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 09:57 PM (IST)

गुवाहाटी: मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सोमवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक केवल असम के लिए नहीं है बल्कि पूरे देश के लिए है और एक धड़ा विधेयक के बारे में गलत सूचना फैलाकर राज्य की छवि खराब कर रहा है। उन्होंने विधेयक के संबंध में किसी भी तरह के संदेहों को दूर करने के लिए लोगों के साथ चर्चा-विमर्श पर जोर दिया। सोनोवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चौकस रहने और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने का अनुरोध किया। 

सोनोवाल ने ट्वीट किया,‘यह जानना महत्वपूर्ण है कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक केवल असम के लिए नहीं बल्कि समूचे भारत के लिए है लेकिन एक धड़ा गलत सूचना फैलाकर राज्य की छवि खराब कर रहा है कि सिर्फ असम को एक बार फिर अवैध प्रवासियों का भार झेलना होगा।' 

परोक्ष रूप से कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि असम समझौते को 34 साल हो चुके हैं और उसके बाद से कई सरकारें आई-गई, जो केवल सत्ता हथियाने में लगी रही। असम के लोगों के लिए लड़ने की प्रतिबद्धता किसी ने भी नहीं दिखाई। मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के जिला और मंडल स्तरीय सम्मेलन के शुभारंभ के बाद ये ट्वीट किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News