अक्साई चिन के पास चीनी सेना का बड़ा सैन्य अभ्यास, 10,000 से ज्यादा सैनिक शामिल

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2016 - 01:02 PM (IST)

नई दिल्ली: चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने शिनजियांग के पश्चिमी इलाके में एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है। यह इलाका भारत और पाकिस्तान समेत कई दूसरे देशों की सीमा से सटा हुआ है। इस सैन्य अभ्यास में चीन के 10,000 से ज्यादा सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। चीन के सरकारी अखबार पीपल्स डेली के मुताबिक, इस अभ्यास में खुद को छुपाना, खुफिया जानकारी इकट्ठा करना, दुश्मन के बारे में जानकारी जुटाना और काउंटर अटैक करने के गुर आजमाए जा रहे हैं। हालांकि अखबार में इस सैन्य अभ्यास की निश्चित जगह नहीं बताई गई है, पर जाहिर है कि इसका फोकस भारत पर ही है क्योंकि इस इलाके में चीन का सीमा विवाद सिर्फ भारत के साथ ही है।

भारत ने चीन सीमा पर बढ़ाई तैनाती
भारत ने भी हाल के दिनों में चीन की सीमा से सटे इलाकों में अपनी तैयारी तेज की है।  सैन्य साजो-सामान ले जाने वाले ग्लोबमास्टर विमान को चीन सीमा से सटे अरुणाचल के इलाके में उतारने में भारतीय सेना को कामयाबी मिली। इसके अलावा राफेल डील और अब हॉविट्जर तोपों के लिए डील इसे चीन सीमा पर भारत की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

पहाड़ी इलाकों में तैयारियों का अभ्यास
चीन की सेना के इस अभ्यास में सात पहाड़ियों को शामिल किया गया है और यह इलाका समुद्र तल से 4,000 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित है। चीन द्वारा यह सैन्य अभ्यास ऐसे वक्त में किया जा रहा है जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाक सीमा पर भारी तनाव का माहौल है। जनकारों के मुताबिक चीन के इस सैन्य अभ्यास से पाकिस्तानी आर्मी का मनोबल बढ़ेगा और इसके जरिए भारत पर दबाव बनाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News