सुलह को हुए चंद घंटे, चीन ने दे दिया उकसाने वाला बयान

punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2017 - 05:56 PM (IST)

बीजिंगः चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने करीब अढ़ाई महीने बाद डोकलाम विवाद सुलझाने वाले प्रस्ताव के चंद घंटे बाद ही अपने तेवर दिखा दिए हैं। सुलह के स्वागत  के बहाने ही चीन ने उकसाने वाला बयान देते भारत को इस विवाद से सीख लेने की भी नसीहत देने का उकसाऊ बयानदी है। चीन ने कहा है कि वो सतर्क रहेगा साथ ही देशकी संप्रभुता की रक्षा करता रहेगा। 
PunjabKesari
चीनी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चाईनीज मिलिट्री सतर्क रहेगी। देश की संप्रभुता की रक्षा दृढ़ता की जाएगी। मंत्रालय ने आगे कहा, ‘हम डोकलाम विवाद की समाप्ति का स्वागत करते हैं। चीन-भारत सीमा पर शांति क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को लेकर है। ये सरहद के दोनों तरफ लोगों के समान हितों के साथ संबंध को लेकर है।’

बयान में आगे कहा गया कि हम भारत को याद दिला दें कि उसे डोकलाम विवाद से सीखने की जरूरत है। भारत स्थापित संधियों और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के बुनियादी सिद्धातों का पालन करे। साथ ही दोनों देशों की शांति के लिए भारत चीन के साथ मिलकर काम करे। हम दोनों देशों की सेनाओं के स्वास्थ्य विकास को बढ़ावा देते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News