कश्मीर : दूषित खाना खाने से 45 बच्चे बीमार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 09, 2019 - 04:32 PM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां में 45 छात्र खाना खाने के बाद बीमार हो गये। यह सब बच्चे जामिया आयशा सिद्यिका एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में पढ़ते हैं। ज्यादात्तर बच्चों को उल्टियां आने लगीं और कई बच्चों ने पेट दर्द और दस्त की शिकायत की। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे तो बेहोश होकर गिर पड़े। बच्चों को देर रात अस्तपताल में भर्ती किया गया।


जानकारी के अनुसार बच्चों ने दूषित खाना खाया था और उसी से बीमार हो गये। अस्पताल में भर्ती बच्चों का इलाज किया जा रहा है और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। इंस्टीट्यूट के अनुसार बच्चों ने जो भोजन किया वो इमाम साहिब स्थित एक संस्था ने भेजा था और उसके सैंपलों की जांच की जा रही है। संस्था का वार्षिक उत्सव था और उसने बच्चों को भोजन करवाया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News