शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 05:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। अपनी पोस्ट में उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सार्वजनिक जीवन, उनके कार्यों और शिक्षा क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना करते हुए एक ऐसा उल्लेख किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

रेखा गुप्ता ने लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सार्वजनिक जीवन की हर ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था में कई अहम सुधार हुए, भारतीय भाषाओं में शिक्षा को बढ़ावा मिला, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा का विस्तार हुआ और छात्रों के लिए नए अवसर सृजित हुए।

माननीय श्री @dpradhanbjp जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में हर दायित्व को निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ निभाया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी रूप से लागू करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिक्षा व्यवस्था में अनेक सार्थक… https://t.co/6wUoyXfO8h

— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 25, 2026

अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने इस निर्णय को सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों, गरिमा और सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

पोस्ट के अंत में रेखा गुप्ता ने धर्मेंद्र प्रधान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा में उनके निरंतर प्रयास नई ऊंचाइयों को छूते रहें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News