चिदंबरम ने माना- मनमोहन सिंह अराजनीतिक थे, राजनीति पर नहीं दिया ज्यादा ध्यान
punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2022 - 10:29 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल की कमजोरियों पर शनिवार को कुछ स्पष्ट स्वीकारोक्तियां करते हुए कहा कि डा. सिंह का व्यक्तित्व अराजनीतिक था और उन्होंने राजनीति पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और हम भी राजनीतिक बयार के बदलाव को ठीक से नहीं समझ सके थे।
चिदंबरम ने एक टी.वी. चैनल द्वारा राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम के एक सत्र में बातचीत में यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि संप्रग दो में कुछ शिक्षत और ऊर्जावान युवा प्रतिभाओं को शामिल करने की जरूरत थी जो गठबंधन को नई गति दे सकते थे लेकिन उसमें चूक हुई।