छत्तीसगढ़: कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड़ में 4 जवान शहीद, 2 घायल

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2019 - 03:33 PM (IST)

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चार जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य जवान घायल हो गए। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महला गांव के करीब नक्सलियों और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ में बीएसएफ की 114वीं बटालियन के चार जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य जवान घायल हो गए।

 PunjabKesari


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महला स्थित बीएसएफ के शिविर से सुरक्षा बल का दल गश्त पर निकला था। इस दल में जिला बल के जवान भी थे। जवान जब कुछ दूरी पर थे तभी नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।  उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। इस घटना में चार जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य जवान घायल हो गए।   

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों और शवों को बाहर निकाल लिया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।  राज्य की नक्सल प्रभावित कांकेर लोकसभा सीट के लिए इस महीने की 18 तारीख को मतदान होगा। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News