अनुसूईया उइके छत्तीसगढ़ और विश्वभूषण हरिचंदन आंध्र प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2019 - 07:45 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अनुसूइया उइके को छत्तीसगढ़ और पार्टी के वरिष्ठ नेता विश्वभूषण हरिचंदन को आंध्र प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से आज यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उइके तथा हरिचंदन को क्रमश: छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी मानी जायेगी।
PunjabKesari
बासठ वर्षीया उइके छत्तीसगढ़ में आनंदी बेन पटेल का स्थान लेंगी, जो अभी मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं। पटेल को 15 अगस्त 2018 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। उइके 2006 से 2012 तक मध्य प्रदेश से राज्यसभा की सदस्य रही हैं। इस समय वह राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
PunjabKesari
चौरासी वर्षीय हरिचंदन पांच बार ओडिशा विधानसभा के सदस्य रहे हैं और राज्य में बीजू जनता दल- भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। उनका नाता जनसंघ से भी रहा है। वह आंध्र प्रदेश में ई एस एल नरसिम्हन का स्थान लेंगे, जो दिसम्बर 2009 से राज्यपाल के पद पर हैं।
PunjabKesari
नरसिम्हन ने अविभाजित आंध्र प्रदेश में राज्यपाल की बागडोर संभाली थी और राज्य के बंटवारे के बाद दो जून 2014 से वह तेलंगाना के राज्यपाल पद पर भी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News