महाराष्ट्र : जिम से लौट रहे युवक को कार से कुचला, फिर हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर ह'त्या

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2026 - 08:46 AM (IST)

 छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के व्यस्त सिडको इलाके (एन-7, बजरंग चौक के पास) में गुरुवार को दिनदहाड़े एक कार ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी ने हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से उसके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

जिम से लौट रहे शख्स पर हमला
मृतक की पहचान देवेश उर्फ ​​बंटी दीक्षित के रूप में हुई है, जो घटना के वक्त जिम से अपने घर लौट रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पवन पाराशर नाम के आरोपी ने अपनी कार से देवेश के स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद पाराशर ने हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से उनके सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। इस brutal attack में देवेश की मौके पर ही मौत हो गई।

 वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पवन पाराशर खुद सिडको पुलिस स्टेशन पहुंच गया। पुलिस ने उसकी कार और हमले में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड को जब्त कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाना है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुरानी रंजिश और विवाद का एंगल
पुलिस जांच में सामने आया है कि देवेश और पाराशर के बीच कुछ समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुरुआती तौर पर पुरानी रंजिश और बिजनेस विवाद को हत्या के संभावित कारणों के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि अभी तक कोई पुख्ता वजह सामने नहीं आई है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News