दावोस में मोदी ही नहीं भारत की चेतना का भी गूंजेगा नाम

punjabkesari.in Monday, Jan 22, 2018 - 02:05 PM (IST)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 48वें विश्व आर्थिक मंच के अधिवेशन में शामिल होने के लिए आज स्विट्जरलैंड के दावोस रवाना हो गए। मोदी के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी दावोस गया है। इनमें वित्त मंत्री अरुण जेटली, पीयूष गोयल, सुरेश प्रभु, धर्मेंद्र प्रधान, जितेंद्र सिंह और एम.जे. अकबर शामिल हैं। इसके अलावा कॉर्पोरेट जगत के कई लोग भी दावोस गए हैं। बता दें कि इस मंच पर पहली बार कई महिलाएं भी सत्र को मॉडरेट और संबोधित करेंगी। इतना ही नहीं सम्मेलन में सह-अध्यक्षता सभी महिलाएं ही करेंगी। इन महिलाओं में भारत की चेतना गाला सिन्हा का नाम भी शामिल है। चेतना गाला का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है, इन्होंने ग्रामीण महिलाओं को नई दिशा और दशा प्रदान की है।
PunjabKesari
चेतना का नाम उन पांच महिलाओं में चुना गया है जिन्होंने सामाजिक कल्याण को लेकर कई सराहनीय काम किए हैं। चेतना एक बैंकर और माइक्रोफाइनेंस कंपनी माणदेशी महिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष हैं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के लिए इस बैंक की स्थापना की है। बैंक का सारा काम ग्रामीण महिलाएं ही देखती हैं। इन्होंने 1996 में इस बैंक की स्थापना की थी जो महिला उद्यमियों के पोषण और समर्थन के लिए काम करता है और उन्हें वित्तीय सहयोग प्रदान करता है।
PunjabKesari
चेतना 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी आई थीं जहां उनके काम की बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने काफी सराहना की थी। 1986 में विजय से जब उनकी शादी हुई तो गांव में महिलाओं की दशा देख उनके लिए कुछ करने की ठानी। वे तब इकोनॉमिक्स की प्रोफेसर थी लेकिन लोगों की मदद के लिए इन्होंने नौकरी छोड़ दी और सहकारी बैंक की स्थापना की। उनके पति विजय अब भी खेती ही करते हैं और उनके सामाजिक कार्य में भी सहयोग करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News